Sed ut perspiciatis unde natus nokli iste error sit, eaque ipsa quae ab illo inventore veritatis et quasi architecto...
राष्ट्र सेवा में समर्पित सुधि परिवार की आप सभी को जय ळी राधाकृष्ण, जय गौमाता
आप सभी के सहयोग आश्रीवाद एंव जनहितों में किये गये कार्यों से सुधि परिवार को उत्तराखंड राज्य में दो सरकारी विधालयों को गोद लेने के साथ-साथ एक और महत्वपुर्ण परियोजना “गौकुलधाम गौशाला” को हमारे देश के प्रसिद्ध तीर्थधाम जिला हरिद्वार, उत्तराखंड में स्वामी आनन्द भारती महाराज जी के संरळता एवं मार्गदर्शन में संचालित करने का मौका मिला है।
हमें यह मालुम होना चाहिए कि हमारे वेद-पुराणों ऋिषि-मुनियों द्वारा गौमाता के शरीर में 84 लाख देवी – देवताओं का वास होने के साथ-साथ सर्व कल्याणकारी बताया गया है । इसलिए आज समय की माँग है कि हम सभी सनातनी परिवार मिलकर गौकथाओं को माध्यम बनाकर गौमाताओं का प्रचार- प्रसार करें। सडकों/ गलियों में भटककर कचडा खा रही लाखों गौमाताओं के संरळण करने और रोगों से बचाने में अपनी -अपनी जिम्मेदारीयाँ निभायें।
लगभग 18 बीघा (3.6) एकड में फैले गोकुलधाम गौशाला के पुनर्द्धार करने और धर्मशाला, यञशाला इत्यादि महत्वपुर्ण स्थलों के निमार्ण के साथ-साथ महिलाओं को गौमाताओं के धन के माध्यम से आत्मनिर्भर बनवाने हेतु सुधि की एक्सपर्ट टीम द्वारा योजनायें तैयार हैं। आप भी गौमाता एवं अन्य जनकल्याणी योजनाओं में अपना भागीदारी हेतु निम्नलिखित रूप में सेवा कर सकते हैं-
1-आप, अपने परिवार के कल्याण हेतु अपनी इच्छानुसार गौसेवा करने/ स्कुली कन्या विधार्थीयों के पढाई-लिखाई हेतु अनुदान या अन्य सामग्री दे सकते हैं।
2-आप एक गौमाता/एक कन्या विधार्थी को गोद ले सकते हैं। जिसका सालभर का अनुदान रुपये 12000 रखा गया है।
3- आप और आपके दोस्त सुधि की टीम के साथ या स्वयं वोलियंटर बनकर गौसेवा हेतु अनुदान राशि इकट्ठा करने में मदद कर सकते हैं।
4- माँ गंगा के तट पर स्थिति इस गोकुलधाम गौशाला में आप योगा/ मेडिटेशन करके स्वस्थ रहेगें।
सुचना: 1-अनुदानदाता किसी भी प्रकार से नकद राशि में न दें। धनराशि चैक/डीडी के माध्यम से ही दें।
2- आप औनलाईन/ RTGS
के माध्यम से भी अनुदान दे सकते हैं।
3- अनुदान देने वाले अनुदानदाता के विवरण हेतु सुधि से एक फार्म भरवाने के बाद 15 दिनों के अन्दर आपकी 80 जी रसीद को डाक द्वारा आपके निवास स्थान में भिजवा दिया जायेगा।
4- अनुदानदाता का नाम सुधि के WEBSITE www.sudhi.org में डाला जायेगा।
5- अनुदानदाता द्वारा दिये गये अनुदान से खरीदे सामान का बिल मांगने पर सत्यापित बिल दिया जायेगा।
5- संस्था का नाम एवं खाता संख्या निम्नलिखित नाम हैं-
सर्वांचल सांस्कृतिक एवं सामाजिक विकास मंच “सुधि”
पंजीकृत संख्या :51771
बैक: स्टेट बैंक औफ इंडिया
खाता संख्या: 34407961799
IFSC : SBIN0007755
विशेष निवेदन: आप सभी से निवेदन है कि आप अपने घर में मनाये जाने वाले शुभ कार्यों को गौकुलधाम गौशाला, हरिद्वार की गौमाताओं के चरणों में जाकर हरे चारे, गुड,फल और खर समर्पित करके मनायेंगे तो आपको गौमाता की सेवा के साथ अनेकों लाभ मिलेंगे..
धन्यवाद
अधिक जानकारी हेतु
संपर्क न० : 9711260022, 7017827879, 9650170235
सुधि गौपरिवार

